हिन्दू धर्म में नारियल को काफी शुभ माना गया है। किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में इसका उपयोग किय जाता है। कहते हैं की नारियल माता लक्ष्मी का अत्याधिक प्रिय है।
ऐसे में नारियल से जुड़े उपाय को करने से धन सहित अन्य कई परेशानियां दूर हो जाती है।
एक जटा वाला नारियल, कमल फूल, सफ़ेद कपड़ा, दही और सफ़ेद मिठाई मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
इसके बाद लाल रंग के साफ कपड़े में नारियल को लपेटकर किसी ऐसी जगह पर रख दे,जहां किसी की नजर न पड़ें।
नारियल के इस उपाय को करने से धन से जुडी सभी समस्याएं दूर हो जाएँगी। साथ ही हाथ में हमेशा पैसा बना रहेगा।
वैशाख माह में अपने घर पर नारियल का पौधा लगाएं। इस उपाय को कर्ण से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
घर को बुरी नजर से बचने के लिए नारियल पर काजल का टीका लगाएं और इसे घर के हर कोने में ले जाएं। इसके बाद इस नारियल को नदी में प्रवाहित कर दें।
By Neeru Rajput